मेरठ:प्लॉट विवाद में महिलाओं से मारपीट,आरोपी ने घर बुलाकर महिलाओं को बनाया बंधक,लूटपाट और छेड़छाड़ का भी आरोप...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 25, 2025

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में प्लॉट विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरा मशीन वाली गली में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिलाओं को बंधक बनाकर मारपीट की। पीड़ित खुशबू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
उन्होंने बताया कि नईम मालिक से उनका प्लॉट विवाद एक साल से चल रहा है। जब गली की कई महिलाएं वहां पहुंचीं, तो नईम ने 5-6 साथियों को बुला लिया। मंगलवार की रात नईम ने उन्हें अपने घर बुलाया।
आरोप है कि नईम और उसके साथियों ने महिलाओं के साथ गाली-गलौज की। उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की। महिलाओं ने छेड़छाड़ और लूटपाट का भी आरोप लगाया है।
किसी तरह बंधन से मुक्त होकर महिलाएं थाने पहुंचीं। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। खुशबू ने बताया कि इस प्लॉट को लेकर पहले भी कई बार दोनों पक्षों में झगड़े हो चुके हैं।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025