बुलंदशहर में सड़क हादसे में दो की मौत:मजदूरी करते थे दोनों,सैदपुर रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की हुई टक्कर,आरोपी चालक गिरफ्तार...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 18, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में सैदपुर रोड पर शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सैदपुर रोड पर काली नदी के पास बीती रात यह सड़क हादसा हुआ। गुलावठी के गांव ऐंचाना में रह रहे वीरू 55 वर्ष व उस्तरा के सच्चे 52 वर्ष बाइक पर सवार होकर गुलावठी की ओर आ रहे थे कि गुलावठी की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में वीरू और सच्चे दोनों की मौत हो गई।
एक किसान तो दूसरा मजदूर...
मूल रूप से धौलाना का रहने वाला वीरू गुलावठी के गांव ऐंचाना में रह रहा था। वह मजूदरी करता था। वहीं, उस्तरा का रहने वाला सच्चे खेतीवाड़ी भी करता था और समय मिलने पर मजदूरी पर कर लिया करता था। दोनों मित्र थे और काम के लिए साथ जा रहे थे।
आरोपी ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार...
कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। शवों का पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026