डिप्टी सेक्रेटरी राजेश कुमार साइकिल से अयोध्या रवाना:रास्ते में जगह-जगह स्वागत,पर्यावरण जागरूकता के लिए दीपोत्सव में होंगे शामिल...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 16, 2025
भारत सरकार के डिप्टी सेक्रेटरी राजेश कुमार पर्यावरण जागरूकता का संदेश लेकर साइकिल से अयोध्या दीपोत्सव में शामिल होने जा रहे हैं। राजेश कुमार 2023 से लगातार हर साल साइकिल से अयोध्या जाते हैं और दीपोत्सव में भाग लेते हैं। वे प्रतिदिन 18 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं। उनका उद्देश्य युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। उनका मानना है कि साइकिल चलाने से पर्यावरण स्वस्थ रहता है, प्रदूषण नहीं फैलता और शरीर भी तंदुरुस्त रहता है। रास्ते में जगह-जगह लोग उनका स्वागत कर रहे हैं और अपने-अपने दीप उन्हें सौंप रहे हैं, ताकि वे अयोध्या दीपोत्सव में शामिल हो सकें। राजेश कुमार दिल्ली से एक दीप लेकर अयोध्या के लिए निकले हैं। जनपद बुलंदशहर पहुंचने पर भी लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। राजेश कुमार की इस पहल का मकसद आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति और एकता से परिचित कराना है, ताकि भविष्य खुशहाल और स्वस्थ रहे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर साल प्रभु श्री राम के आगमन पर महादीप प्रज्वलित कराते हैं, और यह हमारा भी कर्तव्य है कि हम इसमें अपने दीपों का सहयोग करें।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026