बुलंदशहर में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान:कई लोगों की रही महत्वपूर्ण मौजूदगी,अहम मुद्दों पर की चर्चा...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 15, 2025
बुलंदशहर में जिला कांग्रेस कमेटी ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। यह अभियान जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में डीएवी कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों ने भाग लिया, जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की मांग के समर्थन में हस्ताक्षर किए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में मतदान के महत्व और जनता की आवाज की शक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग वोट चोरी कर सत्ता में बने रहना चाहते हैं, उन्हें जनता जल्द ही जवाब देगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान ने इस दौरान कहा कि जनता का मत ही लोकतंत्र की असली ताकत है। जियाउर्रहमान ने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक वोट चोरी के खिलाफ है और निष्पक्ष चुनाव चाहता है। अभियान को संबोधित करते हुए कोषाध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, मिंटू चौधरी, प्रशांत बाल्मिकी, देवेंद्र शर्मा और मनोज शर्मा ने कहा कि जनता अब बदलाव के मूड में है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी ही देश को सच्चे लोकतांत्रिक रास्ते पर ले जा सकती है। इन नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग के गठजोड़ को लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया। वरिष्ठ नेता महेश शास्त्री, नईम मंसूरी और आदर्शदेव शर्मा ने कहा कि भाजपा के खिलाफ केवल कांग्रेस ही लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने देश और संविधान बचाने की इस लड़ाई में लोगों से उत्साहपूर्वक सहयोग मिलने की बात कही। कांग्रेस द्वारा चलाए गए इस हस्ताक्षर अभियान को शहर के युवाओं से भारी समर्थन मिला, जिससे यह संदेश गया कि बुलंदशहर की जनता अब वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेगी। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के साथ नरेंद्र चौधरी, महेश शास्त्री, सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मिकी, मनीष चतुर्वेदी, नईम मंसूरी, साजिद गाजी, मिंटू चौधरी, अरफात अली, देशदीपक भारद्वाज, सचिन वशिष्ठ और मुकेश सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026