अनूपशहर में किसानों की मांगों को लेकर बढ़ रही:भारतीय किसान यूनियन की पदयात्रा शुरू,कई किसान नेता भी मौजूद...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 14, 2025
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की पदयात्रा मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 को अनूपशहर से शुरू हुई। यह यात्रा किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर निकाली गई है, जिनमें भ्रष्टाचार पर अंकुश, गन्ने के मूल्य में वृद्धि, बिजली के स्मार्ट मीटरों का विरोध और डीएपी खाद की उपलब्धता बढ़ाना शामिल है। यूनियन के मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने बताया कि इन मांगों को लेकर करीब 25 दिन पहले कलेक्ट्रेट कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई है। यात्रा के दौरान, मंगलवार रात लगभग 7 बजे 11 मील पुलिस चौकी के पास विश्राम किया गया। इसी के विरोध में यह पदयात्रा आयोजित की गई है। बुधवार सुबह यह यात्रा बुलंदशहर की ओर फिर से आगे बढ़ी। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ शामिल हुए हैं। इस अभियान में पिंटू शर्मा, रामचंद्र शर्मा, सुधीर चौधरी, गौरव मान और खिलाड़ी शर्मा सहित कई अन्य किसान नेता भी मौजूद रहे। यात्रा का लक्ष्य कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पहुंचना है, जहां किसानों की मांगों को एक बार फिर दर्ज कराया जाएगा।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026