सिकंदराबाद में रावण दहन:शोभायात्रा निकाली,विधायक लक्ष्मीराज ने जलाया पुतला...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 14, 2025
सिकंदराबाद के सरायघासी गांव स्थित खेल मैदान पर देर शाम रावण के पुतले का दहन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मीराज ने राम बने कलाकार के साथ मिलकर पुतले का दहन किया। दहन से पहले गांव में राम-लक्ष्मण, बजरंगबली और रावण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान मां काली के दो अखाड़े आकर्षण का केंद्र रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने कलाकारों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर आयोजित मेले में आसपास के गांवों के लोगों ने जमकर खरीदारी की। श्री आदर्श कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि गांव में प्रतिवर्ष पूर्णिमा को रावण के पुतले का दहन किया जाता है। इस बार दशहरे के बाद पड़ने वाली पूर्णिमा को हुई बरसात के कारण खेल मैदान में अत्यधिक कीचड़ हो गया था, जिसके चलते रावण दहन नहीं किया जा सका था।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026