बुलंदशहर:गुलावठी में किसानों का धरना-प्रदर्शन: अंडरपास में जलभराव की समस्या,जर्जर मंडी रोड और रेल सुविधाओं की मांग...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 23, 2025

बुलंदशहर के गुलावठी में भारतीय किसान यूनियन (मण्ढ़ार) के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने मंडी समिति कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों की मुख्य मांगों में गुलावठी डाक बंगले से नई मंडी तक की सड़क का निर्माण शामिल है।
किसानों ने रेलवे से जुड़ी कई मांगें भी रखीं। तिलक ब्रिज का समय निर्धारित करना और संगम एक्सप्रेस का गुलावठी में ठहराव शामिल हैं।इनमें बुलंदशहर से दिल्ली के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाना,
रेलवे द्वारा बनाए गए अंडरपासों में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या भी उठाई गई। भाकियू मण्ढार के प्रदेश अध्यक्ष शुभम तेवतिया ने बताया कि 14 मई को जिला प्रशासन को इन समस्याओं का समाधान करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था।
लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
कीचड़ और जलभराव की स्थिति-नई मंडी में किसानों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आढ़त परिसर में कीचड़ और जलभराव की स्थिति है। गर्मी के मौसम में पेयजल की उचित व्यवस्था भी नहीं है। प्रगतिशील व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव गोयल ने भी किसानों के प्रदर्शन का समर्थन किया है। उनका कहना है कि मंडी के खराब रास्तों से व्यापारी और किसान दोनों परेशान हैं।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025