स्याना पुलिस ने स्कूलों में पिंक शिकायत पेटिकाएं लगाईं:मिशन शक्ति के तहत छात्राओं की गोपनीय शिकायतें दर्ज होंगी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 11, 2025
बुलंदशहर के स्याना कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर के स्कूल-कॉलेजों में छात्राओं की शिकायतें दर्ज करने के लिए पिंक शिकायत पेटिकाएं स्थापित की हैं। शनिवार को कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने इंदिरा गांधी कन्या इंटर कॉलेज सहित अन्य पांच स्कूलों में भी में यह पेटिका लगाई। इसका उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना है। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। साथ ही, पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया गया। यह पेटिका छात्राओं को अपनी समस्याओं को गोपनीय तरीके से पुलिस तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि पिंक पेटिका के ताले की चाबी पुलिस के पास रहेगी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने नगर के अन्य स्कूलों और कॉलेजों में भी ऐसी पेटिकाएं स्थापित कीं। पुलिस समय-समय पर इन पेटिकाओं को खोलकर प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेगी और उन पर उचित कार्रवाई व समाधान सुनिश्चित करेगी।
Related Articles
औरंगाबाद में ओवरलोड गन्ना ट्रकों से बढ़ रहे हादसे:सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,प्रशासन रोकने में विफल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025
औरंगाबाद में घना कोहरा छाया, दृश्यता शून्य:पुलिस कर रही लगातार गश्त,वाहन चालकों को परेशानी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025
खुर्जा मंदिर से पांच पीतल के घंटे चोरी:ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की,पुलिस ने जांच शुरू की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025