बिना लाइसेंस चल रही नकली कचरी फैक्ट्री का भंडाफोड़:नेपाल,फैक्ट्री में नकली पैकिंग,असम और इंदौर के नाम से की जा रही सप्लाई...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 11, 2025
जनपद बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बिना लाइसेंस चल रही फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। यह फैक्ट्री थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के बराल इलाके के बाहर, इसापुर गांव के पास संचालित हो रही थी।सूत्रों के अनुसार, यहां पर बड़ी मात्रा में कचरी तैयार करके नकली पैकिंग की जा रही थी और इसे नेपाल, असम, इंदौर, ओडिशा जैसे राज्यों के नाम से बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारते हुए कचरी, मसाला, टूटा चावल और टूटी मक्का समेत पांच नमूने जांच के लिए एकत्रित किए।मौके पर फैक्ट्री संचालक के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं था। टीम ने निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में तैयार कचरी और पैकिंग सामग्री भी देखी।
फैक्ट्री सील, नमूने लैब में जांच के लिए भेजे...
विभाग ने तत्काल फैक्ट्री को सील कर दिया है।जांच के लिए एकत्र किए गए नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।खाद्य सुरक्षा विभाग ने चेताया है कि बिना लाइसेंस और नकली पैकिंग के उत्पादन पर सख्त कार्रवाई होगी।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026