स्याना में सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि:मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई,योगदान को किया याद...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 10, 2025
स्याना में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम नगर अध्यक्ष सफीक चौधरी के आवास पर आयोजित किया गया। सभा की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सफीक चौधरी ने की, जबकि संचालन पूर्व सभासद रामबाबू जाटव ने किया। इस दौरान कई वरिष्ठ सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के योगदान को याद किया। नगर अध्यक्ष सफीक चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन 10 अक्टूबर 2022 को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुआ था। उनकी पुण्यतिथि पर समर्थक, परिवार के सदस्य और पार्टी नेता उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता समीम परवेज उर्फ बब्लू चौधरी ने मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि 'नेताजी' ने हमेशा दलितों, पिछड़ों और शोषित वर्गों का नेतृत्व किया। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए किसानों के हित में उत्तर प्रदेश में चुंगी टैक्स समाप्त किया था। परवेज ने आगे बताया कि मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में अंग्रेजी की अनिवार्यता को भी खत्म किया।सपा सरकार में युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया और विद्यार्थियों के लिए लैपटॉप वितरण योजना शुरू की। उन्होंने जोर दिया कि अखिलेश यादव और पार्टी उनके आदर्शों को आगे बढ़ा रहे हैं, भले ही पार्टी वर्तमान में सत्ता में न हो। सपा के पूर्व सभासद शिव ओम सोढ़ी ने कहा कि समाजवादी पार्टी आज भी मुलायम सिंह यादव के मार्गदर्शन पर चल रही है। इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य इब्राहिम सिद्दीकी, फईम चौधरी, सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सब्बू चौधरी, सुनील त्यागी, अनुज प्रजापति, सुरेंद्र जाटव, अथर चौधरी, अबरार और फरमान सलमानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026