स्याना के बरौली बासुदेवपुर में मारपीट:चार लोग घायल,घरेलू जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 10, 2025
स्याना कोतवाली क्षेत्र के बरौली बासुदेवपुर गांव में गुरुवार देर शाम घरेलू जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्याना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां मेडिकल परीक्षण कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उन्हें एक्स-रे के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि मामूली बात पर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026