शिकारपुर नगर पालिका में विदाई समारोह आयोजित:गोमती देवी सेवानिवृत्त...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 09, 2025
शिकारपुर नगर पालिका परिषद में नियमित सफाई मित्र गोमती देवी के लिए एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। गोमती देवी 30 सितंबर 2025 को पालिका की सेवाओं से सेवानिवृत्त हुई थीं। उनका विदाई समारोह 8 अक्टूबर 2025 को कार्यालय के मीटिंग हॉल में संपन्न हुआ। उन्होंने गोमती देवी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह में अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने गोमती देवी को शॉल ओढ़ाकर और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। अधिशासी अधिकारी ने गोमती देवी को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र और मिष्ठान भी भेंट किया। साथ ही, उन्हें भविष्य निधि खाते में जमा धनराशि का ब्याज सहित भुगतान पत्र भी सौंपा गया। इस अवसर पर धीरज कुमार शर्मा, मो. कासिम, रितिक शर्मा, अन्य सफाई मित्र और कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026