खुर्जा हाईवे पर अज्ञात युवक का शव मिला:सड़क हादसे की आशंका,पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 09, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा में अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर एक अज्ञात युवक का शव मिला है। सूचना मिलने पर खुर्जा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में अगवाल फ्लाईओवर के पास हुई। राहगीरों ने हाईवे किनारे शव पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतक की उम्र करीब 38 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह सड़क हादसे में हुई मौत का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। खुर्जा की सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह सड़क दुर्घटना का मामला लग रहा है और शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026