बुलंदशहर के अस्पताल में त्यागा देह:सिकंदराबाद के शक्ति वाले बाबा का निधन,हजारों अनुयायियों में शोक का माहौल...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 08, 2025
सिकंदराबाद के 'शक्ति वाले बाबा' के नाम से विख्यात महंत बाबा प्रकाशदास का बुलंदशहर के ममता आश्रम में निधन हो गया है। वे सिकंदराबाद के कांवरा मार्ग स्थित समाधि बाबा विष्णुदास आश्रम के संचालक थे। महंत बाबा प्रकाशदास पिछले लगभग 44-45 वर्षों से अन्न का सेवन नहीं करते थे। वे अपना जीवन साधना में लीन रहकर एक झोपड़ी में व्यतीत करते थे। उनका पूरा जीवन त्याग, तपस्या और सेवा को समर्पित रहा। उनके हजारों-लाखों अनुयायी देशभर से उनके दर्शन के लिए आते थे। बाबा प्रकाशदास के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। आश्रम में नियमित रूप से हजारों लोगों के लिए भंडारे का आयोजन होता था, जिसमें साधु-संत और श्रद्धालु भाग लेते थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बुलंदशहर के ममता आश्रम और सिकंदराबाद स्थित समाधि बाबा विष्णुदास आश्रम पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार आश्रम परिसर में ही किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाबा प्रकाशदास ने अपनी साधना और सेवा के माध्यम से समाज को आध्यात्मिक दिशा प्रदान की। उनके निधन को क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026