बुलंदशहर के पहासू बाजार में सांडों की भिड़ंत:मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त,होमगार्ड समेत कई घायल,वीडियो वायरल...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 08, 2025
बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र में अलीगढ़ चौराहे पर आवारा सांडों की भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक होमगार्ड सहित कई लोग घायल हो गए। यह घटना पहासू कस्बे के मुख्य बाजार में हुई। सांडों की इस लड़ाई से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सड़क किनारे खड़ी कई मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दौरान दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सांडों को आपस में भिड़ते और लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है। उनका कहना है कि आवारा सांडों को पकड़कर गौशाला नहीं भेजा जा रहा है, जिससे भविष्य में भी ऐसी घटनाओं का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासी हेमंत लोधी, राकेश कुमार और घायल होमगार्ड छोटे लाल ने नगर पंचायत कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, इस मामले पर ईओ नीतू सिंह ने कहा है कि सभी सांडों को जल्द पकड़वाकर गौशाला भेजा जाएगा।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026