लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत कर रही सरकारें:राजकुमार भुर्जी बोले-जनता के बीच जाकर सरकारी योजनाएं पहुंचाएं...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 07, 2025
बुलंदशहर में अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारें लगातार लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत कर रही हैं। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर सरकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना चाहिए, ताकि आम लोगों को इनका अधिकतम लाभ मिल सके। वे रविवार को पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में बोल रहे थे। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधान परिषद चुनाव की मतदाता सूची में शिक्षक और स्नातक मतदाताओं को जागरूक कर उनके वोट बनवाने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला पंचायत चुनाव के लिए हर वार्ड में तीन संभावित पार्टी प्रत्याशियों की सूची तैयार करने के भी निर्देश दिए। भुर्जी ने कांग्रेस पर बिहार चुनाव को लेकर मतदाताओं के बीच झूठा भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। कहा कि देश का मतदाता अब जागरूक है और राजनीतिक चालों को भली-भांति समझता है।बैठक में कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि जयंती पर अवकाश घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। इसके बाद देवीपुरा स्थित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव खालिक अंसारी ने किया। इस अवसर पर मोहित शर्मा, पुरुषोत्तम सैन, हाजी सबील अंसारी, नीरज शर्मा, गोपाल शर्मा, प्रतीक भारद्वाज, दीपक गौतम, डॉ. प्रशांत माहुर लोधी, भगवत जाटव, हामिद अली सैफी, भूप सिंह प्रधान, साजिद खान, डॉ. राजीव अग्रवाल, मदनपाल वाल्मीकि, डॉ. राम सिंह, हाजी नईम, प्रदीप कुमार, रहमान खान, मनोज कश्यप, मोहसिन सैफी, रामवीर प्रजापति, मोहम्मद जाहिद शाहनवाज, अतुल कुमार, फहीम कुरैशी, कुशल गुर्जर, हनीफ कुरैशी, सुखपाल जाटव और सतीश लोधी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026