बुलंदशहर में ग्रामीणों ने जमकर पीटा:छात्रा से छेड़खानी पर मनचले के आधे बाल-मूछ छिले,युवक मांफी मांगता रहा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 07, 2025
बुलंदशहर में 8वीं की छात्रा से छेड़खानी पर ग्रामीणों ने मनचले को जमकर पीटा। इसके बाद उसके आधे बाल और मूछ छिलवा दिया। युवक गिड़गिड़ाकर लोगों से माफी मांगता रहा। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने लेकर आई।छात्रा के भाई ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। दरअसल, युवक कोचिंग जाते समय छात्रा को आय दिन परेशान करता था। पीछा करते हुए उसकी कोचिंग तक पहुंच जाता था। घटना सोमवार सुबह 9.30 बजे की कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की है। पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के भाई ने बताया- मेरी 12 साल की बहन बहलीमपुरा में ट्यूशन पढ़ने जाती है। बगल के दूदूपुर गांव का रहने वाला यूसुफ आए दिन उसको परेशान करता था। 4 दिन पहले भी वह मेरी बहन को नंबर देने की कोशिश कर रहा था। मना करने पर कोचिंग सेंटर तक उसका पीछा किया। उसको नंबर देने की जिद कर रहा था। मेरी बहन ने सारी बात घर आकर मुझसे बताई थी। तभी रास्ते में यूसुफ उसके साथ फिर छेड़खानी करने लगा। सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे मेरी बहन कोचिंग जाने के लिए निकली। तभी मैं और मेरे कुछ साथियों ने उसे ऐसा करते देखा, तो पकड़ लिया। जान से मारने की धमकी दी। फिर हाथ छुड़ाकर भागने लगा। पकड़े जाने पर उसने हम लोगों से हाथापाई की। लेकिन लोगों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। इतने में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक की पिटाई कर दी। कुछ ग्रामीणों ने मिलकर युवक का बाल छिल दिया। इसके बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। हमने पुलिस में लिखित शिकायत की है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026