डिबाई में रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत:शव पोस्टमार्टम को भेजा,अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 06, 2025
डिबाई में रविवार रात करीब 11 बजे महादेव चौराहे पर एक रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिबाई पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही घायल युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान डिबाई थाना कोतवाली के दीवला खेड़ा गांव निवासी नितेश (30) पुत्र विनोद गुरुजी के रूप में हुई है। वह विवाहित थे और उनकी दो बेटियां हैं। नितेश पेशे से किसान थे और खेती का काम करते थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बुलंदशहर भेज दिया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026