बुलंदशहर में फौजी की पिटाई:मामले की पुलिस ने शुरू की जांच,विवाद सुलझाने गए सैनिक को पीटा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 06, 2025
बुलंदशहर में एक फौजी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव चरोरा में हुई, जहाँ एक विवाद सुलझाने पहुंचे फौजी को पीटा गया। बताया जा रहा है कि जब फौजी ने विवाद शांत कराने का प्रयास किया, तो आरोपी भड़क गए। उन्होंने फौजी के साथ मारपीट और खींचतान शुरू कर दी। वायरल वीडियो में फौजी को लोगों के बीच घसीटते और पीटते हुए साफ देखा जा सकता है। वीडियो में पुलिस भी मौके पर पहुंचती दिख रही है, लेकिन तब तक फौजी गंभीर रूप से घायल हो चुका था। पीड़ित फौजी की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल फौजी को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने भी जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026