बुलंदशहर में गैस सिलिंडर फटा:घर का लिंटर गिरा,वृद्धा गंभीर रूप से झुलसी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 06, 2025
बुलंदशहर के औरंगपुर मीरपुर गांव में रविवार सुबह गैस सिलिंडर में रिसाव के कारण हुए धमाके से एक 70 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलस गई। धमाका इतना तेज था कि घर का लिंटर भी गिर गया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित महिला दयावती सुबह करीब साढ़े चार बजे चाय बनाने के लिए कमरे में गई थीं। जैसे ही उन्होंने माचिस जलाई, तेज आवाज के साथ धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। महिला के बेटे प्रदीप ने बताया कि 18 सितंबर को सिलिंडर मंगाया गया था, जिसका प्रयोग तीन दिन पहले ही शुरू हुआ था। हादसे की सूचना मिलने पर सदर तहसील के नायब तहसीलदार स्नेह कुमार तिवारी और नायब तहसीलदार ललित नारायण प्रशांत ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रयोग शुरू होते ही सिलिंडर में रिसाव की समस्या आ गई थी, जिसकी शिकायत गैस एजेंसी पर दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने पीड़ित परिवार को शीघ्र आवश्यक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026