बुलंदशहर में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत:पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव,अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 06, 2025
बुलंदशहर में रविवार देर रात स्याना निवासी 36 वर्षीय कुलदीप उर्फ लीलू चौहान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा सराय चौकी के निकट हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। कुलदीप, जो चंद्र किरन के पुत्र थे, घंसूरपुर से अपने घर स्याना लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि पुलिस को देर रात सराय चौकी के पास दुर्घटना की जानकारी मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में दुख का माहौल छा गया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं स्याना कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026