पहासू में बेकाबू सांड ने राहगीरों को मारी टक्कर:सड़क पर मची अफरा-तफरी,कई बाइक सवार घायल...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 30, 2025
मंगलवार को पहासू थाना क्षेत्र में एक बेकाबू सांड ने राहगीरों और बाइक सवारों पर हमला कर दिया। इस घटना में कई बाइक सवार घायल हो गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। पहासू-खुर्जा रोड पर लोधी नगर के पास हुई इस घटना के बाद सड़क पर अचानक जाम लग गया। सांड के अचानक हमले से लोग दहशत में आ गए और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। समाजसेवी हेमंत लोधी ने बताया कि घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद सांड को पकड़ने के लिए कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने आशंका जताई कि सांड की आंखों की रोशनी चली गई है, जिसके कारण वह अनियंत्रित होकर भाग रहा था और लोगों को टक्कर मार रहा था। सांड की चपेट में आने से कई बाइक सवार गिरकर घायल हो गए
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026