बुलंदशहर में छात्राओं को महिला अपराधों पर किया गया जागरूक:अपर पुलिस अधीक्षक ने पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 30, 2025
बुलंदशहर में मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत सोमवार रात छात्राओं को महिला अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद और क्षेत्राधिकारी स्याना प्रखर पाण्डेय ने थाना खानपुर में आयोजित कार्यक्रम में पीपीटी के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी दी। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार, महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद और क्षेत्राधिकारी स्याना प्रखर पाण्डेय ने मिशन शक्ति/एंटी रोमियो पुलिस टीम के साथ कस्बा खानपुर में एक रैली भी निकाली। कार्यक्रम के दौरान, उपस्थित छात्राओं को बालिकाओं और महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की प्रभावी रोकथाम के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, आत्मरक्षा संबंधी टिप्स और गुड टच-बैड टच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी छात्राओं को जागरूक किया। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और एंबुलेंस-102 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम 29 सितंबर, 2025 को जनपद बुलंदशहर में आयोजित किया गया।इस दौरान थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह एवं क्राइम इंस्पेक्टर वरिष्ठ उप निरीक्षक सहित नगर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026