अगौता पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक:मिशन शक्ति अभियान के तहत अधिकारों और सुरक्षा की दी जानकारी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 30, 2025
अगौता क्षेत्र के पब्लिक इंटर कॉलेज जौलीगढ़ में सोमवार को 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम सरकार और प्रशासन द्वारा महिलाओं व छात्राओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। अगौता थाना क्षेत्र के पब्लिक इंटर कॉलेज जौलीगढ़ के प्रांगण में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें मिशन शक्ति प्रभारी एसएसआई दिनेश कुमार मलिक ने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अगौता प्रभारी निरीक्षक यंग बहादुर सिंह ने भी छात्राओं को मिशन शक्ति, उनके अधिकार और मिलने वाली सहायता के बारे में बताया। उपस्थित छात्राओं को उनके हक, अधिकार और सुरक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। उन्हें सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन), 102 (एम्बुलेंस) और 181 (महिला हेल्पलाइन) के बारे में बताया गया। इस अवसर पर अगौता थाना प्रभारी निरीक्षक यंग बहादुर सिंह अपने समस्त स्टाफ के साथ मौजूद रहे। आपातकाल की स्थिति में इन नंबरों से मिलने वाली मदद की जानकारी भी दी गई। पब्लिक इंटर कॉलेज जौलीगढ़ के प्रधानाचार्य रोशन कन्नौजिया, उप प्रधानाचार्य हृदयलाल पटेल, डॉ. दुर्जन सिंह राणा, वीरसिंह पवार, नरेश चंद्र, विनोद कुमार और सुनीता वार्ष्णेय सहित स्कूल का अन्य स्टाफ भी उपस्थित था।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026