बुलंदशहर में महिला ने एसएसपी से मांगी मदद:दहेज के लिए पति ने पत्नी और बच्चे को पीटा,पति दूसरी शादी की फिराक में...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 25, 2025
बुलंदशहर में दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है। मोहल्ला राम बिहार की रहने वाली अंचल ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। अंचल की शादी 2016 में गाजियाबाद निवासी संदीप से हुई थी। शादी में अंचल के परिवार ने 25 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के बाद से ही ससुरालवालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। प्रताड़ना से परेशान होकर अंचल ने 2019 में कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया। अदालत में मामला चलने के दौरान ससुरालवाले उसे वापस घर ले गए। पति ने उसके 8 वर्षीय बेटे को भी बेरहमी से पीटा। अंचल का आरोप है कि घर आने के कुछ दिनों बाद फिर से प्रताड़ना शुरू हो गई। जब अंचल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसलिए पति ने उसे और बच्चे को मारपीट कर बुलंदशहर में छोड़ दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके ससुरालवाले पति की दूसरी शादी कराना चाहते हैं। अब अंचल ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026