अनूपशहर में निकली राम बारात:झांकियों ने लोगों को किया आकर्षित,मुख्य बाजार से होकर निकली शोभायात्रा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 24, 2025
अनूपशहर में वार्षिक राम बारात का आयोजन किया गया। राम बारात का शुभारंभ आढ़ती यूनियन और रामलीला सेवा समिति के पदाधिकारियों ने श्रीराम की आरती उतार कर किया। बारात फुव्वारे चौक से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए निर्धारित स्थल तक पहुंची। घोड़े पर सवार श्रीराम की बारात देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। पुलिस ने बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए थे। बारात में शामिल झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। इस दौरान क्षेत्राधिकार अनूपशहर रामकरण सिंह एवं कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद रहा. कार्यक्रम में रामलीला सेवा समिति के अध्यक्ष अभय गर्ग, टेक चंद सैनी, सुनील शर्मा, राधे लाल गर्ग, विनीत बंसल, पवन सेतुआ और अमित गर्ग सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026