जहांगीराबाद में 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान शुरू:महिलाओं, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं को मिल रहा मुफ्त चेकअप व दवा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 20, 2025
जहांगीराबाद के मौहल्ला न्यू पाठक स्थित नगरीय अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान का शुभारंभ किया गया। भाजपा के नगर अध्यक्ष कैलाश सैनी ने फीता काटकर इस अभियान का उद्घाटन किया। आरोग्य मंदिर की प्रभारी डॉ. अदिति चौहान ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाएं उपलब्ध कराना है। अभियान के पहले दिन दो दर्जन से अधिक रोगियों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और उन्हें निःशुल्क दवाएं प्रदान की गईं। उन्होंने जानकारी दी कि मौहल्ला न्यू पाठक में शुभकामना मैरिज होम के पास यह आरोग्य मंदिर कुछ दिन पूर्व ही खोला गया है। इस अवसर पर राकेश सैनी, विनोद सैनी, रामपाल लोधी और सोनू चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026