खुर्जा में रामलीला महोत्सव का आगाज:राम दरबार की झांकियां आकर्षण का केंद्र,सिंचाई मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने किया उद्घाटन...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 20, 2025
खुर्जा के प्राचीन श्री रामलीला मैदान में शुक्रवार को वार्षिक रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मेले का उद्घाटन किया। जंक्शन रोड स्थित रामलीला मैदान में खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने मंत्री का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में राम दरबार की झांकियां, डोले और बैंड-बाजे मुख्य आकर्षण रहे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अंजना सिंगल, भगवान दास सिंघल, दीपक गर्ग, पुनीत साहनी, विशाल वाधवा, रजत अग्रवाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रामलीला महोत्सव हर साल की भांति इस बार भी श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026