ग्रामीणों का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन:समाधान की मांग,दो साल से जलभराव की समस्या से परेशान...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 20, 2025
बुलंदशहर के डिबाई तहसील स्थित यावापुर गांव के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस समस्या के समाधान के लिए डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और डीएम श्रुति को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो वर्षों से मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में उन्होंने कई बार ब्लॉक और तहसील स्तर पर लिखित शिकायतें दर्ज कराई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन प्राप्त होने के बाद, डीएम श्रुति ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने एसडीएम डिबाई को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि इस बार प्रशासन उनकी समस्या पर ध्यान देगा और जल्द ही मुख्य मार्ग पर जलभराव से उन्हें निजात मिलेगी।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026