बुलंदशहर में महिला ने दूसरी मंजिल से छलांग लगाई:कोर्ट में चल रहा था विवाद,पति के दूसरे निकाह से थी परेशान...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 18, 2025
बुलंदशहर में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति के दूसरे निकाह से दुखी होकर दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। यह घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के किदवई नगर में हुई। घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की पहचान रिहाना के रूप में हुई है। इस मामले को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से कोर्ट में विवाद चल रहा है। आरोप है कि उसके पति इमरान ने सात साल पहले निसंतानता के चलते दूसरा निकाह किया था। घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस महिला को बचाने का प्रयास करती हुई नजर आ रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026