कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के स्याना दौरे पर विवाद:स्थानीय कार्यकर्ताओं को जानकारी नहीं देने पर जिला अध्यक्ष से भिड़े कार्यकर्ता...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 16, 2025
स्याना में सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में तनाव की स्थिति बन गई। सराय नहर चौकी पर जमा स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की सूचना नहीं दिए जाने का आरोप लगाया। स्थानीय कार्यकर्ताओं और जिला अध्यक्ष के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस हुई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के दौरे की कोई जानकारी नहीं दी गई। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता परमानंद शर्मा ने इस व्यवहार पर नाराजगी जताई। शर्मा ने कहा कि बड़े नेता शहर से गुजरते हैं, लेकिन स्थानीय कार्यकर्ताओं से मिलने तक नहीं रुकते। दर्जनों कार्यकर्ता इस दौरान मौके पर मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं ने इसे आपसी विवाद बताकर मामले को शांत करने का प्रयास किया।
Related Articles
औरंगाबाद में ओवरलोड गन्ना ट्रकों से बढ़ रहे हादसे:सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,प्रशासन रोकने में विफल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025
औरंगाबाद में घना कोहरा छाया, दृश्यता शून्य:पुलिस कर रही लगातार गश्त,वाहन चालकों को परेशानी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025
खुर्जा मंदिर से पांच पीतल के घंटे चोरी:ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की,पुलिस ने जांच शुरू की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025