टाउन स्कूल में रामलीला का आयोजन:गणेश वंदना के साथ हुई शुरुआत,विधायक संजय शर्मा और पालिका अध्यक्ष ने किया उद्घाटन...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 16, 2025
जहांगीराबाद के टाउन स्कूल में रामलीला का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा और पालिका अध्यक्ष किशनपाल सिंह ने कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया। विधायक संजय शर्मा ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में रामराज की स्थापना हो रही है। अब भाजपा सरकार में सभी धार्मिक कार्यक्रम दिव्यता और भव्यता से हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले रामनवमी, कांवर और जन्माष्टमी जैसे धार्मिक आयोजनों में बाधाएं डाली जाती थीं। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नवीन बंसल ने अतिथियों का स्वागत किया। इनमें विधायक संजय शर्मा, पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी, संस्थापक राम हरि गोयल और कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार सिंह शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन सभासद धन्नू राजौरा ने किया। कार्यक्रम में मनोज गुप्ता, बब्बू भैया, अमित बंसल, देवेंद्र चौटाला, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश सैनी, विष्णु बाबा, राम गोपाल बंसल, दीपक अग्रवाल, निश्चित अग्रवाल, मुकेश लोधी, राजकुमार गोयल और नवल लोधी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026