सिर पर तसला रखकर गड्ढे भर रहे पुलिसकर्मी:फावड़े से मिट्टी खुदाई की,दिल्ली रूट का डायवर्जन होने से बढ़ा दबाव...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 15, 2025
बुलंदशहर में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सिर पर तसला रखकर और फावड़ा से मिट्टी खोदकर सड़कों के गड्ढे भरते दिख रहे हैं। दिल्ली रूट का डायवर्जन होने के कारण खुर्जा रोड पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। पुलिस ने खुद ही समस्या का समाधान करने का निर्णय लिया। जिले की ट्रैफिक पुलिस ने अपनी ड्यूटी से परे जाकर एक सराहनीय पहल की है। दिल्ली रूट का डायवर्जन होने के कारण खुर्जा रोड पर मौजूद गड्ढों से हादसों का खतरा बढ़ने की आशंका है। इसी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने खुद ही इस समस्या का समाधान करने का निर्णय लिया। कुछ पुलिसकर्मी फावड़े से मिट्टी की खुदाई करते दिख रहे हैं। पुलिसकर्मी सिर पर मिट्टी की तसला रखकर सड़क के गड्ढों को भर रहे हैं। गर्मी के मौसम में बढ़ते यातायात के बीच हादसों को रोकने के लिए वे न केवल मुख्य सड़क बल्कि रोड साइड की सड़कों के गड्ढों को भी भर रहे हैं। लोग ट्रैफिक पुलिस के इस कदम की सराहना कर रही है। खुर्जा रोड को गड्ढामुक्त करने की यह मुहिम ट्रैफिक पुलिस की मानवीय संवेदना को दर्शाती है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026