रायपुर में जलभराव से लोगों को परेशानी:नालियों में कचरा जमा होने से चामुंडा माता मंदिर का रास्ता अवरुद्ध...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 15, 2025
खुर्जा तहसील के रायपुर मौज्जपुर गांव में जलभराव की समस्या ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गांव के मुख्य चौराहे पर पानी भर गया है।नालियों में कचरा और मलबा जमा होने से जल निकासी रुक गई है। सफाई कर्मचारियों की अनुपस्थिति से यह स्थिति और बिगड़ गई है। चामुंडा माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को इस मार्ग से गुजरने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई है। स्थानीय निवासी अबरार खान, मुनीम जी, पप्पू तोमर और कलुआ नेता ने बताया कि सड़कों की खराब स्थिति से उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026