अनूपशहर में कांग्रेस ने जोड़े दो दर्जन से अधिक नए मतदाता:मतदाता सूची का पुनरीक्षण,बीएलओ के साथ की सूची की जांच...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 13, 2025
अनूपशहर में पंचायत चुनाव से पूर्व मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य जारी है। कांग्रेस पार्टी के जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने अपने बूथ क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी की। अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के गांव रोरा में बूथ संख्या 334, 35, 36 और 37 पर उन्होंने बीएलओ प्रीतम सिंह, विनोद कुमार और प्रमोद कुमार के साथ कार्य किया। इस दौरान 18 वर्षीय नवयुवकों के 24 से अधिक वोट सूची में जोड़े गए। टीम ने मतदाता सूची में डुप्लीकेट वोटर, कुल मतदाता, स्थानांतरित मतदाता और मृतक मतदाताओं का विवरण एकत्रित किया। युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष दीपक कुशवाहा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। बीएलओ के साथ मिलकर मतदाता सूची में पारदर्शिता को सुनिश्चित किया गया। ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने बूथ पर बीएलओ के साथ मिलकर मतदाता सूची की जांच करें। उन्होंने बताया कि यह कार्य राहुल गांधी के नेतृत्व में संचालित अभियान का हिस्सा है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026