कल्याण सिंह स्मृति स्थल बनेगा प्रेरणा का केंद्र:विधायक ने किया दौरा,डिबाई के नरौरा बासी घाट पर काम तेज...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 13, 2025
डिबाई तहसील क्षेत्र के नरौरा बासी घाट पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल रहे श्रद्धेय कल्याण सिंह बाबूजी की स्मृति में एक भव्य स्मृति स्थल का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी ने वरिष्ठ समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं के साथ स्थल पर पहुंचकर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कार्यदायी संस्था और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गति और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि यह स्थल श्रद्धेय बाबूजी की स्मृतियों को संजोते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बन सके। इस मौके पर उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ता रूप किशोर उर्फ भोला भैया, कल्याण प्रधान, तेजपाल सिंह प्रधान, हुकम सिंह, वीनेश समेत अन्य लोगों ने विधायक के साथ मिलकर स्थल का अवलोकन किया और कार्य को गति देने का आह्वान किया।
कल्याण सिंह बाबूजी का योगदान...
श्रद्धेय कल्याण सिंह बाबूजी भारतीय राजनीति के वह उज्ज्वल नक्षत्र रहे, जिन्होंने राष्ट्रहित और जनकल्याण को सदैव सर्वोपरि रखा। वे दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और राजस्थान के राज्यपाल पद पर रहते हुए भी सदैव जनसेवा में तत्पर रहे। अयोध्या आंदोलन से लेकर गरीब, किसान और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान तक, उनके कार्यों को सदैव याद किया जाएगा।
क्षेत्र के लिए गौरव...
नरौरा बासी घाट पर बन रहा यह स्मृति स्थल न केवल स्थानीय क्षेत्र के लिए गर्व का प्रतीक होगा बल्कि पूरे प्रदेश में कल्याण सिंह बाबूजी के आदर्शों, संघर्ष और त्याग का स्मरण कराएगा। समाज के लोग मानते हैं कि यह स्थल आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र व समाजसेवा की राह पर चलने के लिए निरंतर प्रेरित करेगा। विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी ने कहा कि यह स्थल आदर्शों और समर्पण का स्मारक होगा, जहां लोग बाबूजी की यादों को संजो पाएंगे और उनके जीवन से प्रेरणा ले सकेंगे।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026