पहासू के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय का वीडियो सामने आया:प्रिंसिपल ने कहा- आरोप निराधार,स्कूल समय पर न खुलने का आरोप...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 11, 2025
पहासू कस्बा स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल का गेट बंद दिखाया गया है। कुछ बच्चे गेट के बाहर खड़े हैं। वीडियो में एक व्यक्ति बच्चों से समय पूछता है। बच्चे बताते हैं कि सुबह 8 बजे हो गए हैं। व्यक्ति कहता है कि स्कूल अभी तक नहीं खुला है। स्कूल का निर्धारित खुलने का समय सुबह 8 बजे है। स्थानीय लोगों ने भी इस मामले पर नाराजगी जताई है। वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संजना द्विवेदी का कहना है कि स्कूल निर्धारित समय पर ही खुला था। उन्होंने वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। दैनिक भास्कर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026