बुलंदशहर:सीएनजी भरवाने को लेकर पंप पर हंगामा:पंपकर्मियों ने ग्राहक को पीटा, नकाबपोश बनकर आए लोगों ने की कर्मचारी की पिटाई...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 19, 2025

बुलंदशहर के औरंगाबाद में सीएनजी भरवाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कुमार फिलिंग स्टेशन पर मंगलवार रात करीब 10:30 बजे यह घटना हुई। अगौता थाना क्षेत्र के सेगा जगतपुर निवासी निशांत उर्फ नीशू अपनी बहन के साथ लाल रंग की सेंट्रो कार में सीएनजी भरवाने आया था।
आरोपियों की तलाश जारी..
पंप के मैनेजर विशांत चौधरी की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने निशांत को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। औरंगाबाद एसओ वरुण शर्मा के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
कार के दोनों शीशे तोड़े...
पंपकर्मी मदन शर्मा ने कार में 705 रुपए की सीएनजी भरी। निशांत ने इतनी गैस कार में न आने का हवाला देकर विवाद शुरू किया। इस पर पंपकर्मी उससे उलझ गए। उन्होंने निशांत की पिटाई कर दी और उसकी कार के दोनों शीशे तोड़ दिए। इन लोगों ने लाठी-डंडों से पंपकर्मी मदन शर्मा पर हमला कर दिया। कुछ देर बाद निशांत पांच नकाबपोश साथियों के साथ पंप पर लौटा। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पूरी घटना पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025