शिकारपुर के जंगल में युवक का मिला शव:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,नोएडा में नौकरी करता था...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 10, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी से सटे सिरोधन गांव के युवक सुफियान (22) का शव बीती रात मिला है। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के बारे में पता चल सकेगा। कपूरपुर एसओ विनोद पांडेय ने बताया कि युवक नोएडा की एक कंपनी में काम करता था। डेड बॉडी दो से तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। शव पीएम को भेजा गया है। परिजनों को सूचना यह भी मिली कि युवक की बॉडी जली हुई है। सुफियान के शव की शिनाख्त उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से होनी बताई गई है।युवक की हत्या होने की सूचना पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मृतक के घर के बाहर जमा हो गई। मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल भी मौजूद रही। दरअसल, मृतक सुफियान नोएडा में नौकरी करता था। लेकिन युवक की डेड बॉडी शिकारपुर क्षेत्र में कैसे पहुंची। यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026