बुलंदशहर में कार्यशाला:पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा,स्वास्थ्य शिविर से लेकर वृक्षारोपण तक के कार्यक्रम होंगे...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 10, 2025
बुलंदशहर में भाजपा जिला कार्यालय गंगानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिलेभर से पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी बसंत त्यागी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित है। त्यागी ने कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़े के दौरान जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाने का आग्रह किया। इसमें स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम और विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता शामिल हैं। जिला अध्यक्ष विकास चौहान की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इसके अलावा प्रबुद्धजन कार्यक्रम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती, स्वदेशी मेला प्रदर्शनी और दिव्यांगजन सम्मान समारोह भी आयोजित किए जाएंगे। गांधी जयंती पर विशेष कार्यक्रम होंगे। नमो वन और नमो पार्क के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़े को जनआंदोलन के रूप में मनाने का संकल्प लिया। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि ने किया।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026