पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए बुलंदशहर से मदद:भाकियू चढूनी और ग्रामीणों ने भेजी राशन-कपड़े समेत जरूरी सामान...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 09, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा तहसील से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी गई है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के नेतृत्व में गांव बाजिदपुर के ग्रामीणों ने यह मदद जुटाई है। राहत सामग्री में आटा, दाल, चावल, तेल, बिस्कुट और नमकीन शामिल हैं। इसके अलावा मोमबत्ती, तिरपाल, कपड़े, चादरें, गद्दे, चप्पल और मच्छरदानी भी भेजी गई हैं। मच्छरों का तेल, दवाइयां, पानी की बोतलें, साबुन, शैंपू और चटाइयां भी राहत सामग्री में शामिल हैं। भाकियू छात्रसभा के जिलाध्यक्ष रिज़वान चौधरी ने कहा कि पंजाब में आई त्रासदी ने पूरे देश को हिला दिया है। देश भर से पंजाब की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं। राहत सामग्री से भरी पिकअप को जिलाध्यक्ष रिज़वान चौधरी और जिला महासचिव ग्राम प्रधान गौहर अली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गांव वाजिदपुर के किसानों, मजदूरों और समर्थकों ने सैकड़ों की संख्या में इस अभियान में योगदान दिया। राहत सामग्री जुटाने में रिज़वान, शारूख, आमिर, फिरोज, फैसल, छोटे, साजिद समेत सभी ग्रामवासियों ने सहयोग किया। संगठन ने इसे किसानों-मजदूरों की सामाजिक चेतना और सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक बताया है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026