सिकंदराबाद टोल प्लाजा पर हंगामा:उपकरण तोड़े,ट्रांसपोर्टरों ने टोल कर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV News कल तक
June 19, 2025

सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर बुधवार को टोल कर्मियों और वाहन चालकों के बीच विवाद हुआ। टोल मांगने पर आक्रोशित कामर्शियल वाहन चालकों ने कर्मचारियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया।
लेकिन चालक उन्हें क्षतिग्रस्त करते हुए आगे निकल गए। टोल प्लाजा के मैनेजर रजनीकांत द्विवेदी के अनुसार, कर्मचारियों ने वाहनों को रोकने के लिए उपकरण लगाए। वाहन मालिक जाने-माने ट्रांसपोर्टर हैं।
वे कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कई वाहन टोल प्लाजा से बिना शुल्क दिए निकल गए। कर्मचारी उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे थे। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मैनेजर रजनीकांत कानपुर में हैं। वे गुरुवार को वापस लौटने के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे। इस घटना से टोल कर्मचारियों में डर का माहौल है।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025