बुलंदशहर में साथियों के साथ मिलकर ई-रिक्शा में बिठाया:तारीख पर आयी महिला को पति ने जबरन उठाया,प्रेमी ने की शिकायत...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 08, 2025
बुलंदशहर के कचहरी रोड पर सोमवार को एक महिला को उसके पति ने अपने साथियों के साथ जबरन उठा कर ले गया। महिला अपने प्रेमी के साथ जिला अदालत में तारीख पर आई थी। इस दौरान उसका पति अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। पति ने महिला को जबरन ई-रिक्शा में बिठाकर ले गया। महिला का पति से लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों के बीच तलाक का केस जिला अदालत में विचाराधीन है। महिला इस दौरान अपने प्रेमी के साथ नोएडा में रह रही थी। वह तुरंत एसएसपी दफ्तर पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। घटना के समय महिला के प्रेमी ने विरोध किया और मौके पर हंगामा किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना नगर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026