स्याना में गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत:बॉल निकालने के लिए कूदा,गंगा एक्सप्रेस वे के पास हादसा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 08, 2025
स्याना के बीबीनगर में गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माणाधीन अंडरपास के पास एक दुखद घटना सामने आई। बेनीपुर गांव का एक किशोर मोनू नीम नदी के पास गहरे गड्ढे में डूब गया। घटना उस समय हुई जब कुछ किशोर वहां खेल रहे थे। खेलते समय उनकी बॉल नीम नदी के पास गहरे गड्ढे में गिर गई।
किशोरों ने मदद के लिए आवाज लगाई...
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोनू बॉल निकालने के लिए पानी में कूद गया। वह बाहर नहीं निकल सका। अन्य किशोरों ने मदद के लिए आवाज लगाई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोनू को पानी से बाहर निकाला। उसे तुरंत स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बीबीनगर थाना प्रभारी राहुल चौधरी के अनुसार, परिजनों ने अभी तक पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026