साहित्य में एआई का प्रयोग उचित नहीं:प्रोफेसर विकास शर्मा ने कहा- विज्ञान और टेक्नोलॉजी में करें इस्तेमाल...TV News कल तक
Reporter kadeem Rajput TV News कल तक
September 08, 2025

बुलंदशहर में एक निजी कार्यक्रम के दौरान अंग्रेज़ी के प्रसिद्ध उपन्यासकार प्रोफेसर विकास शर्मा ने एआई के उपयोग पर महत्वपूर्ण विचार रखे। उन्होंने कहा कि साहित्य के विद्यार्थियों को एआई का प्रयोग सीमित करना चाहिए। प्रोफेसर शर्मा ने स्पष्ट किया कि विज्ञान, टेक्नोलॉजी, व्यापार और चिकित्सा अनुसंधान में एआई का इस्तेमाल उपयुक्त है। लेकिन साहित्य और रचनात्मक लेखन में इसका प्रयोग उचित नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि एआई पर अधिक निर्भरता से युवा पीढ़ी की सृजनशीलता प्रभावित होगी। इस उपन्यास में विश्वविद्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला गया है। अपने उपन्यास "मीडिया रिवोल्यूशन 2030" के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह अब हिंदी में भी उपलब्ध है।उन्होंने बताया कि इस किताब के प्रकाशन के बाद चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति से उनका विवाद हुआ था।कवि कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा के इस्तीफे पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक नैतिक कदम था। उन्होंने यूपी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ 2027 में तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026