ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराया:दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 06, 2025
बुलंदशहर में ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आयोजित जुलूस में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में दो युवकों ने फिलिस्तीन के समर्थन में झंडा लहराया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कस्बा चौकी इंचार्ज दीपक चाहर की शिकायत पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने वीडियो से पहचान कर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह के अनुसार, मोहल्ला नूरवफान के रहने वाले ओवैस पुत्र अशरफ और सूजा पुत्र खालिद को बीएनएस की धारा 299 बी के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई प्रशासन की शांति समिति की बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर की गई है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026