अनूपशहर नगर पालिका की सेवाएं डिजिटल:अवस्थापना निधि की बैठक,घर बैठे टैक्स जमा कर सकेंगे नागरिक...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 05, 2025
अनूपशहर: अनूपशहर में नगर पालिका की सेवाओं को डिजिटल कर दिया गया है। नागरिकों के लिए ई-सेवा पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल पर शहर के सभी मकानों का पूरा विवरण उपलब्ध है। नागरिक अब घर बैठे प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकेंगे। पाइप लाइन कनेक्शन, एनओसी और ट्रेड लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
सीधे ई-सेवा पोर्टल का उपयोग...
पोर्टल पर हर मकान की सटीक लोकेशन दर्ज की गई है। शिकायतों के लिए आईजीआरएस की जगह सीधे ई-सेवा पोर्टल का उपयोग कर सकेंगे। बुलंदशहर कलेक्ट्रेट में डीएम श्रुति, एडीएम बुलंदशहर प्रमोद कुमार पांडेय और पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने ई-नगर सेवा पर पहले टैक्स जमा करने वाले कैटर्स राजू गिरी और नीरज शर्मा पत्नी स्वर्गीय सुरेश चंद्र शर्मा को सम्मानित किया। पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल और अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने बताया कि यह उत्तर प्रदेश सरकार का एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल है। यह पोर्टल नागरिकों को डिजिटल सेवाएं प्रदान करने में मददगार होगा। इसका उद्देश्य आईसीटी का उपयोग कर शहरी नगरपालिकाओं के संचालन को सुव्यवस्थित करना है। इसके अलावा, बुलंदशहर कलेक्ट्रेट में डीएम श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में अवस्थापना निधि की बैठक हुई। बैठक में अनूपशहर नगर पालिका के 95 लाख रुपए के 25 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। ये प्रस्ताव विद्युत केबल इंटरलॉकिंग और सीसी सड़क से संबंधित थे।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026