खुर्जा में महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाला मनचला गिरफ्तार:सीटी मारी,कलश यात्रा में बेशर्म गाना गाया,पुलिस ने पकड़ा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 04, 2025
खुर्जा में कलश यात्रा के दौरान महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले एक मनचले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खुर्जा कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक अंजू बघेल ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ जीटी रोड स्थित शर्मा क्रेन तिराहे पर गश्त कर रही थीं। उन्होंने देखा कि कुछ महिलाएं शर्म से सिर झुकाए जा रही थीं। जांच करने पर पता चला कि एक युवक लंबे समय से अश्लील गाने गा रहा था। वह आने-जाने वाली महिलाओं को देखकर अभद्र टिप्पणियां कर रहा था और सीटी मार रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल बताया, जो मुहल्ला विकास नगर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी पंकज राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही जेल भेजा जाएगा।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026