बुलंदशहर किसान कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष मुनीत चौधरी,युवा कांग्रेस में भी रह चुके हैं पदाधिकारी,प्रदेश अध्यक्ष ने की नियुक्ति...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 03, 2025
बुलंदशहर में कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत प्रकोष्ठों में नियुक्तियां शुरू कर दी हैं। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष खलील नंबरदार ने स्याना विधानसभा क्षेत्र के गांव धनियावली निवासी मुनीत चौधरी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। मुनीत चौधरी का राजनीतिक अनुभव काफी रहा है। वह पहले युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष और जिला महासचिव के पद पर रह चुके हैं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुनीत चौधरी ने कहा कि वह किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। मंगलवार को जिला कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष खलील नंबरदार और कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान का आभार जताया कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, डॉ इरफान, कंट्रोल रूम प्रभारी नईम मंसूरी, नीरज ठाकुर, कासिम खान, आशु कुरैशी, संजय कुमार, देवेंद्र चौधरी और सुबोध मलिक समेत कई नेता मौजूद रहे।
Related Articles
मथुरा में हेमा मालिनी हूटर वाले ऑटो में घूमीं:खुद कटवाया 1 हजार का चालान,शलभ मणि त्रिपाठी ने बिना हेलमेट बुलेट चलाई... TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 19, 2026
बुलंदशहर में युवक को गधे पर बैठाकर निकाली रैली:सरकार के खिलाफ की नारेबाजी,महंगाई के खिलाफ सपा ने किया प्रदर्शन... TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 19, 2026

बुलंदशहर में 47 सेकेंड में 25 थप्पड़:प्रधान के बेटे ने युवक को पीटा, चप्पल चटवाई,12 घूसें और 18 लातें मारी,पीड़ित हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 19, 2026