बुलंदशहर में वीडियो वायरल होने पर स्याना पुलिसकर्मी निलंबित:नशे में कार चला रहे सिपाही ने मारी टक्कर...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 30, 2026
बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी को शराब के नशे में कार चलाते हुए राहगीरों की गाड़ी में टक्कर मारने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई। यह घटना स्याना कोतवाली क्षेत्र की सराय चौकी के पास बीती रात हुई। नशे में धुत पुलिसकर्मी ने पहले एक गाड़ी में टक्कर मारी, और जब युवकों ने इसका विरोध किया, तो उसने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। स्थानीय युवकों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। कुछ ही समय में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में पुलिसकर्मी नशे की हालत में दिख रहा था और युवकों को धमकाते हुए भी नजर आ रहा था। वीडियो सामने आने के बाद स्याना पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही स्याना कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह ने तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह को सूचित किया। SSP दिनेश कुमार सिंह ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। SSP दिनेश कुमार सिंह ने इस संबंध में कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और नशे की हालत में ड्यूटी करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभागीय जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026